नवगछिया । रंगरा में लोक विकास पार्टी के बैनर तले डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती विश्व मानव रूहानी केंद्र के पास धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंटू कुमार जिला अध्यक्ष एसटीएससी और उद्घाटन उमेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक विकास पार्टी ने की।
Total Downloads: 79
इस अवसर पर बाबा साहेब की फोटो पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया। राष्ट्रीय महासचिव गोपाल शर्मा ने कहा कि सभी राजनीतिक दल पिछड़ा समाज का शोषण करने का काम करते हैं और सत्ता का दुरुपयोग किया जाता है।
लोक विकास पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जय किशोर शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य अशोक दास प्रखंड उपाध्यक्ष रुपौली शंभू दास प्रखंड अध्यक्ष ,सुबोध दास प्रदेश अध्यक्ष, लोक विकास पार्टी एवं मांडेलिका देवी सेल एसटी एससी अध्यक्ष मौजूद थी।

