नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को समाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इसके तहत गुरूवार को नवगछिया संगठन जिला में विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सहित धार्मिक स्थल की साफ सफाई की गई

नवगछिया प्रखंड के बोड़वा गांव में वृक्षारोपण एवं बकरा के मंदिर में सफाई कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार किसान मोर्चा अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह कुशवाहा मंटू मंडल बूधो मंडल, रजनीश कुमार सिंह अश्विनी कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

वही गोपालपुर में प्रखंड अध्यक्ष निलेश सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया बिहपुर के मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वर मंदिर परिसर की सफाई प्रखंड अध्यक्ष प्रुभनंदन चौधरी भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश रूप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *