बिहपुर : मड़वा गांव की साक्षी कुमारी पिछले तीन दिन से ससुराल से लापता है। महिला की मां झंडापुर की सावित्री देवी ने बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगते हुए दामाद, उसके मां, पिता और भाई के खिलाफ झंडापुर ओपी में आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि दो वर्ष पूर्व बेटी की शादी मड़वा निवासी निलेश कुमार से हुई थी।
शादी के कुछ दिन बाद से ही दामाद निलेश दहेज के रूप में बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगा। नहीं देने पर ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पूर्व साक्षी के चाचा को किसी रिश्तेदार ने बताया कि साक्षी कई दिन से ससुराल में नहीं है।
जब उसके चाचा मिलने गए तो उसके ससुराल वालों ने भगा दिया गया। फिर समाज के कुछ लोगों को लेकर 11 अप्रैल को मिलने पहुंचे तो ससुरालवालों ने कहा कि साक्षी कहां गई, यह हमें पता नहीं है।


