नवगछिया : नवगछिया में टाउन हॉल बनेगा और खरनयी नदी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। शनिवार को नगर परिषद में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक में इसपर विचार विमर्श किया गया।
Total Downloads: 79
मुख्य सभापति प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन सहित सदस्यों की उपस्थिति में योजनाओं की स्वीकृति पर विचार विमर्श किया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने बताया कि मुख्य पार्षद के कक्ष रेनोवेशन कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली। मुख्य पार्षद के कक्ष में फर्नीचर और अन्य उपस्करों के क्रय पर विचार विमर्श किया गया।
ओपन जिम निर्माण पर विचार विमर्श के बाद प्रशासनिक स्वीकृति मिली। सफाई संबंधी निविदा, टॉउन हॉल बनाने, आवश्यक सफाई संसाधन और अन्य आवश्यक उपस्करों के जेम के माध्यम से क्रय करने हेतु विचार-विमर्श किया गया। अमृत योजना, खरनयी नदी के जीर्णोंद्धार पर भी चर्चा की गई।

कार्यालय के व्यवहार हेतु एक आदेश पाल को दैनिक परिश्रमिक पर रखने, नाला के ढक्कन निर्माण पर विचार किया गया। पंचम चरण के आवास योजना अन्तर्गत लाभुकों की पहचान, नवगछिया जीरोमाइल तेतरी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर विचार किया गया। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद रश्मि रथि देवी, स्थाई समिति के सदस्य रणजीत भगत, ज्ञानसागर, नागेश्वर प्रसाद सिंह मौजूद थे।