नारायणपुर : नवगछिया जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का क़्वालिफायर व एलिमिनिट्रेट मैच के साथ फाइनल मुकाबला उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में रविवार को होगा।
Total Downloads: 79
बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार व उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर के प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि राउंड रोबिन लीग के आधार पर पूर्व में खेले गये
मुकाबले में बिहार वारियर्स ने 18 अंकों के साथ प्रथम, राइजिंग बिहार ने 18 अंकों के साथ दूसरे, बिहार दबंग ने 15 अंकों के साथ तीसरे, रॉयल चैलेंजर्स बिहार ने 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रहे हैं। नवगछिया के विभिन्न स्थलों पर आयोजित बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के अंतिम दिन पिछले 11 सितंबर को भारी बारिश के कारण खेल नहीं हो सका था।

