नारायणपुर । नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर नारायणपुर में आयोजित प्रथम बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग ( बीबीपीएल ) के फाइनल मुकाबले में दबंग बिहार ने राइजिंग बिहार को 36-34,31-35,35-32 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
Total Downloads: 79
फाइनल मुकाबले में दबंग बिहार की ओर से अंकित कुमार शर्मा, सूरज, आशीष ओझा, राहुल, मोनू ने और राइजिंग बिहार की ओर से संटू महाराज, आशीष, अविनाश, राहुल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार बिहार वैरियर्स के राहुल कुमार, रॉयल चैलेंजर्स के बादल कुमार, दबंग बिहार के आशीष ओझा, राइजिंग बिहार के आशीष सन्नी को दिया गया।
फाइनल मैच के विजेता एवं उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार वितरण नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव -सह-बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, नवगछिया संघ के चेयरमैन उत्तम कुमार, उपाध्यक्ष मो. शमीम मुन्ना, राधाकृष्ण सिंह, जिला पार्षद मोइन राईन, चंदन भारद्वाज ने किया।

