नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा बुधवार देर शाम पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पत्थर बाजी करने को लेकर नवगछिया आरपीएफ पुलिस के द्वारा बरौनी के डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ जांच किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने पत्थर फेंके जाने को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ पूरी जानकारी ली।

जांच के दौरान संदेहास्पद स्थिति में दो आदमी से पूछताछ भी किया गया है आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि हम लोग पूरे मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं जल्दी उद्भेदन होगा। मालूम हो कि पूर्व में भी राजधानी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी करने को लेकर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हो चुकी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *