नवगछिया। नवगछिया आदर्श थाना के तेतरी बुद्धचक में गुरुवार की देर रात तीन थाना की पुलिस द्वारा छापेमारी कर 7 किलो 700 ग्राम गांजा और ₹पांच लाख रुपये के साथ तस्कर कुशेश्वर कुंवर को गिरफ्तार किया गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 326
इस संबंध में दारोगा राजदेव रमन के बयान पर नवगछिया थाना में कुशेश्वर कुंवर एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषन ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
