नवगछिया। खरीक बाजार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष से रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजनों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायल महिला ने थाने में आवेदन दिया है।

जिसमें पड़ोस के ही मनोज ठाकुर, फोनिया देवी, अभिनंदन ठाकुर, पप्पू ठाकुर, संगीता देवी एवं रानी देवी पर घर घुसकर जबरन मारपीट करने, केस करने पर जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाये हैं।

वहीं, दुसरे पक्ष से भी फोनिया देवी ने रीता देवी, पिंटु ठाकुर, विजय ठाकुर आदि पर जबरन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *