नवगछिया। बाजार के स्टेशन रोड स्थित एक नामचीन होटल का खाना खाने से तीन लोग बीमार हो गए है तीनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती करवाया गया। एक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
बीमार ने बताया गया कि जोमैटो से आनलाइन खाने का आर्डर किया था। जोमोटे ने होटल से खाना लेकर डिलीवर किया था। खाना खाते ही तीन लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि इस संबंध में किसी ने भी लिखित जानकारी नहीं दी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
