नवगछिया। समाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के बैनर तले  बहुजन संसद का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को 11 बजे दिन से नवगछिया के आनंद निलय भवन मकंदपुर चौक में होगा। बहुजन संसद को बुद्धिजीवी डॉ.विलक्षण रविदास,

प्रो. डॉ. सुभाष चन्द्र,अध्यक्ष, हिंदी विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, डॉ.सिद्धार्थ रामू ,चर्चित पत्रकार-लेखक, एन.के.नंदा पूर्व विधायक व बहुजन चिंतक, के.डी.यादव,पूर्व विधायक, मुख्तार अंसारी,ऑल इंडिया पसमांदा मु्स्लिम महाज सुबोध यादव, मगध क्षेत्र के नेता, सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार,पटना के छात्र नेता गौतम आनंद सहित बहुजन आंदोलन से जुड़े नेता-कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी भी संबोधित करेंगे।

यह जानकारी सामाजिक न्याय आंदोलन के गौतम प्रीतम ने दी है। बहुजन संसद से केन्द्र सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने,निजीकरण रोकने,महंगाई-बेरोजगारी पर लगाम लगाने,सबको शिक्षा-स्वास्थ्य अधिकार,सबको खाद्य सुरक्षा की गारंटी सहित मजदूर-किसानों से जुड़ी मांगों को उठाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *