नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में बर्फ फैक्ट्री में करंट लगने से फैक्ट्री मालिक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि प्लांट में करंट आ जाने से फैक्ट्री मालिक मुकेश कुमार की करंट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल भेजा।
Total Downloads: 79
जानकारी के अनुसार बर्फ फैक्ट्री संचालक मुकेश कुमार पिछले कई वर्षों से घर के पास ही बर्फ फैक्ट्री संचालित कर रहा था। शुक्रवार देर रात बर्फ प्लांट संचालन के दौरान अचानक प्लांट में करंट आ जाने से मुकेश कुमार झुलस गया। स्थानीय लोग और वहां पर मौजूद मजदूरों के द्वारा बिजली को काटकर उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गोपालपुर थाना के जेएसआई मनी पासवान ने बताया कि प्लांट में करंट आ जाने के कारण संचालक मुकेश कुमार की मौत हो गई है। घटना में और किसी की हताहत की सूचना नहीं है शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

