भागलपुर से नवगछिया आने-जाने का रास्ता आसान होगा। एनएच विभाग अब नवगछिया जीरोमाइल से जिच्छो पेट्रोल पंप तक की सड़क को फोरलेन करेगा। यह सड़क पटना- फरक्का फोरलेन से जुड़ जाएगी। पहले भागलपुर जीरोमाइल तक ही सड़क को फोरलेन करना था। अब डीपीआर में बदलाव किया जा रहा है।

दिल्ली की एजेंसी रोडिक कंसल्टेंसी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रही है। इस सड़क का काम दो हिस्सों में कराया जाएगा। पहले चरण में विक्रमशिला पुल के समानांतर एक नया फोरलेन पुल बनाया जाएगा। इसमें 900 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एसपी सिंगला को यह काम मिला है। दूसरे चरण में नवगछिया जीरोमाइल से जिच्छो पेट्रोल पंप तक की सड़क के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।

पहले की डीपीआर में नवगछिया जीरोमाइल से भागलपुर जीरोमाइल तक 16 किलोमीटर रोड को फोरलेन बनाने की बात थी। डीपीआर तैयार कर केंद्र से मंजूरी मांगी गई थी, लेकिन अब तक नहीं मिली है। नई डीपीआर में जिच्छो तक की 4.5 किलोमीटर सड़क को भी शामिल कर लिया गया है। ये सड़क 18 मीटर चौड़ी होगी। नई डीपीआर को राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

जाह्रवी चौक-तेतरी के पास बनेंगे अंडरपास व सर्विस रोड

नए फोरलेन पर जाह्नवी चौक और तेतरी के पास अंडरपास बनेगा। यहां दो जगह सर्विस रोड बनेंगे। परबत्ता चौक से पहले जल संसाधन विभाग एक छोटा बांध का भी निर्माण कराएगा। एनएच के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रोडिक कंसल्टेंसी जो डीपीआर तैयार कर रही है उसमें 4.5 किलोमीटर जीरोमाइल से जिच्छो तक का हिस्सा शामिल किया जा रहा है। पूरी 20.5 किलोमीटर की सड़क को 18 मीटर चौड़ा कराया जाएगा। अभी इस सड़क की चौड़ाई 10 मीटर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *