नवगछिया । दो हजार के नोट के प्रचलन से बाहर होने पर बैंक में नोट बदलने के लिए पहले दिन 23 मई को सन्नाटा छाया रहा। नोट बदलने के लिए लोगों की भीड़ की आशंका के मद्देनजर स्टेट बैंक नवगछिया बाजार के मुख्य शाखा में कड़े बंदोबस्त किये गए थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
बैंक के मुख्य प्रबंधक खुद घुम घुमकर काउंटर को देख रहे थे। दोपहर तक बैंक में नोट बदलने के लिए लोग नहीं आये। शाखा प्रबंधक ने बताया कि दो हजार का नोट बदलने का अंतिम समय 30 सितंबर है। इसीलिए लोग अभी काफी समय होने के कारण नहीं आ रहे हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
