नवगछिया : परबत्ता थाना के साहू परबत्ता के लीची बागान में शराब की पार्टी कर रहे अपराधियों ने डीलर के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शानिवार देर रात की बतायी जा रही है। मृतक परबत्ता थाना के साहू परबत्ता बोतल टोला निवासी डीलर दिनेश दास का पुत्र गुड्डू कुमार दास है।
Total Downloads: 79
मृतक के परिजनों ने बताया गया गुड्डू कुमार अपने घर में था। रात में उसके दोस्त मनीष कुमार और शिवम कुमार उसे लीची खाने के लिए घर से बुलाकर बगीचा लेकर गए थे। कुछ देर के बाद गोली चलने की आवाज आई तो परिजन बगीचे की ओर दौड़े। वहां गुड्डू घायल अवस्था में तड़प रहा था। गुड्डू के सीने में गोली लगी थी। गुड्डू कुमार को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय भागलपुर लेकर जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गुड्डू कुमार के पिता दिनेश कुमार के बयान पर परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मनीष कुमार, शिवम कुमार सहित तीन को नामजद आरोपी बनाया है।
परबत्ता थाना की पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल, चिकन के अवशेष व सिगरेट का पैकेट बरामद की है। वहीं चर्चा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ बगीचे में पार्टी करने गया था। वहां लीची तोड़ने को लेकर मनीष से विवाद होने के बाद उसने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। घटना के संबंध में उन्होंने परिवार वालों व स्थानीय लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने इस घटना में मनीष की मां को हिरासत में लिया है।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया पीने-खाने के लिए गुड्डू अपने साथियों के साथ लीची के बगीचा गया था। इसी दौरान लीची तोड़कर खाने लगा। बगीचा वाले ने लीची तोड़ने का विरोध किया। इसी विवाद को लेकर बगीचा वाले मनीष कुमार ने गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
