बिहपुर। प्रखंड के औलियाबाद में गुरुवार को राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी का अभिनंदन समारोह कर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद बूलो मंडल भी मौजूद थे।
वहीं मनोज कुमार मंडल उर्फ महेश फौजी को जिलाध्यक्ष एवं अमरेंद्र सिंह को जिला प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया। वहीं नरेश सिंह निषाद को प्रदेश कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य व प्रमोद कुमार नागर को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, शिवनंदन सिंह, विजय यादव, पंसस दारोगा प्रसाद सिंह, छतीस यादव, भानु आदि मौजूद थे।

