नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने गोपालपुर थाना में तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है।
Total Downloads: 79
आवेदन में बताया है कि रविवार की सुबह वह अपने बगीचा जा रहा था। इसी दौरान चन्द्रप्रकाश सिंह, ग्राम सैदपुर, विष्णुदास साह व राजीव कुमार पिता विष्णुदेव साह ग्राम डिमाहा व अन्य अज्ञात दो लोगों ने घेर लिया। उन्होंने कहा कि गोपालपुर के एक अधिकारी पर न्यायालय में जो मुकदमा दायर किया है उसे वापस ले लो।
तुम उनके जमानत का विरोध करते हो। हमलोग तुमको जान से मार देंगे। विरोध करने पर उन्होंने बुरी तरह से पीटा। कहा कि मैं बेहोश होकर गिर पड़ा। मरा हुआ समझ कर और लोगों को आते देख कर हमलावर सुकटिया बाजार की ओर भाग गये। लोगो ने उसे उठाकर थाना लाया। वहां से पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में इलाज कराया।

आवेदन में कृष्ण कुमार ने लिखा है कि उक्त अधिकारी के कहने पर सभी आरोपियों ने एकमत होकर इस घटना को अंजाम दिया है। मेरे गले से सोने का चेन व अंगूठी भी ले लिया है। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं संबंधित अधिकारी ने घटना की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि मुझे इस घटना से किसी तरह का लेना देना नहीं है।
