रंगरा : एनएच 31 पर भवानीपुर के पास मंगलवार की शाम हाईवा ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस घटना में टेंपो पर सवार एक यात्री की मौत हो गई. जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सपाहा गांव निवासी 45 वर्षीय नरेश मंडल के रूप में की गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
मिली जानकारी अनुसार, नरेश मंडल टेंपो से नवगछिया के हरनाचक स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। भवानीपुर टावर चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ने टेंपो में टक्कर मार दी। घटना के बाद रंगरा पुलिस लोगों की मदद से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
