नवगछिया। खरीक में बुधवार को हटिया मालिक (बट्टेदार) द्वारा बाजार स्थित काली मंदिर परिसर के दुकान में ताला लगाने के विरोध में बाजार बंद करने की जानकारी पर बीडीओ राजीव रंजन कुमार, राजस्व अधिकारी दीपा कुमारी खरीक थाना पहुंची। थाना पर दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की।
Total Downloads: 80
बीडीओ ने कहा कि उक्त समस्या का सीओ आने बाद स्थाई समाधान किया जाएगा। तत्काल जो जैसे चल रहै था, वैसे ही चलता रहेगा। जिसपर दोनों पक्ष तैयार हुए और एवं काली मंदिर परिसर के दुकान पर लगाया ताला खोल दिया गया।
बाजार की अन्य दुकानें भी खोली गई। इस मौके पर जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी, मुलायम प्रसाद यादव, अमित कुमार, पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल, हटिया मालिक सुमित सिंह, उप सरपंच शंभु साह, वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र कुमार, शंभुनाथ झा, जयंत चौधरी आदि मौजूद थे।

