नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में दो बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पर परिजनों ने छुड़ाने वाले युवक की ही जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में युवक प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
परिजनों ने घायल को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज रेफर कर दिया। मामले को लेकर घायल ने थाने में आवेदन दिया है, जिसमें उसने मारपीट के दौरान गले से सोने का चेन और पच्चीस हजार रुपये भी छीनने का आरोप लगाया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
