बिहपुर : गुप्त सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दलबल के साथ शनिवार को हरिओ गांव पहुंचे। जहां तस्कर के घर पर रेक में सजाकर रखे अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया।
बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया 375 मिली 21 बोतल और 750 मिली का 7 बोतल शराब बरामद हुआ है। वहीं तस्कर मंगल साह को पकड़ लिया गया। इससे पहले मंगल साह को मार्च माह में झंडापुर में होम डिलीवरी करने में जेल भेजा गया था।

