नवगछिया। खरीक के तेलघी निवासी पूर्व सरपंच द्वारा आरोप लगाये जाने के बाद शनिवार को बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र ने भागलपुर डीडीसी से मुलाकात कर एक आवेदन दिया जिसमें उन्होंने कहा है कि मेरे ग्रामीण पूर्व सरपंच सुमित कुमार सिंह ने मेरे ऊपर कई तथ्यहीन और भ्रामक आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस,

बिहार सरकार के गृह विभाग के प्रधान सचिव, जिलाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को आवेदन दिया है। मैं खुद सभी आरोपों का तेजी के साथ जांच चाहता हूं। अगर जांच में मैं दोषी पाया जाता हूं तो मेरे खिलाफ कार्रवाई हो। अन्यथा, पूर्व सरपंच पर मानहानि का केस किया जाय। विधायक ने बताया कि शीघ्र ही न्यायालय में मानहानि का मुकदमा करुंगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *