नवगछिया : सुमित यादव हत्याकांड में 6 दिन बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। बता दें कि एनएच 31 प्रेसिडेंसी स्कूल के सामने श्रवण यादव के चालक सुमित यादव उर्फ कुंदन यादव की हत्या कर छत से फेंक दिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर शव का पोस्टमार्टम तो करवा दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
लेकिन करीब 50 अज्ञात और 12 लोगों पर सड़क जाम करने का मामला दर्ज कर दिया। मृतक सुमित की पत्नी मधु का कहना है कि पति की हत्या के 6 दिन बीत चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बल्कि उल्टे में उन्हीं की मदद के लिए गए गांव के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
