नवगछिया । आपातकाल के 48 वे वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्ण क्रांति मंच पूर्वी बिहार के 1974 के आंदोलनकारियों द्वारा काला दिवस मनाया गया। नवगछिया के खादी भंडार के प्रांगण में पूर्वी जिला के पूर्वी बिहार के लगभग एक दर्जन जिलों से आए क्रांतिकारियों ने इस दौरान आपातकाल के विरोध में हुंकार भरी ।
Total Downloads: 79
मौके पर कटिहार से आये पूर्व सांसद नरेश यादव ने कहा कि भूमिगत आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ सम्मान पेंशन देने की सरकार व्यवस्था करें। इसके साथ-साथ जेपी सेनानियों के पेंशन भी। दुगुना करे। मुंगेर के पूर्व सांसद विजय कुमार विजय ने कहा कि 26 जून 2023 को पूरे देश में काला दिवस मनाया जा रहा है मैं भी निशा के अंतर्गत 18 मार्च तक जेल में बंद रहा।
सरकार 1 दिन से 29 दिन तक अन्य धाराओं जेल में बंद साथियों को जेपी पेंशन का लाभ देने के साथ-साथ भूमिगत आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने के साथ में पेंशन देने की व्यवस्था करें। दोनों पूर्व सांसद ने कहा कि मांगों को लेकर एक प्रतिनिधीमंडल लालू यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिसमें भूमिगत आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ साथ पेश देने की मांग की जाएगी।

