बिहपुर: गंगा व कोसी के बीच अंग प्रदेश का गौरव कहे जाने वाले  मडवा गांव  में स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सोमवार को समारोहपूर्वक दो माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का उद्घाटन हुआ। श्रावणी मेले का उद्घाटन डॉ. मृत्युंजय कुमार, रामजानकी ठाकुरबाडी के महंत राजेंद्र दास जी महाराज, मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष सह पंसस बिमल शर्मा, रुपेश कुमार रूप, झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार, गोपाल चौधरी, लक्ष्मण चौधरी व आशुतोष चौधरी आदि ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर व फीता काटकर किया।

बताया गया की बाबा ब्रजलेस्वरनाथ महादेव सबकी की हर मनोकामनापूर्ण करते है।इनके चौखट से कोई खाली नही लौटता है।बाबा ब्रजलेश्वरनाथ महादेव अंगप्रदेश का गौरव कहे जाते हैं।बाबा का नीर काफी शक्तिशाली है। जो असाध्य व गंभीर बीमारी को ठीक कर देता है। इस बार शिवभक्तों की सेवा , सुरक्षा,पेयजल ,शौचालय  पर विशेष ध्यान रखा गया है।

वही मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं व पुरुषों को अलग -अलग द्वारों से प्रवेश कराया जाएगा।मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरा से लैस कर दिया गया है।बता दें अगुवानी गंगा घाट से लाखों की सांख्य में कांवरिया डाक बम और साधारण बम बनकर पैदल आकर महादेव का जलार्पण करते है। इस मौके पर विलास कुंवर, डब्लू राय, मुकेश झा, मृत्युंजय पाठक, अपूर्व रंजन, विक्की चौधरी, संजय पांडे, विनोद पांडे, सुधीर पासवान ,आदि भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *