नवगछिया के बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अहले सुबह से ही भक्तों और धर्मावलंबियों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। भारी बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु कतार में डटे रहे।
संयम, सेवा, स्वाध्याय, सत्संग और समर्पण के पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री शिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर और उत्तरतोताद्रि मतंग विभीषणकुंड अयोध्या के उत्तराधिकारी परमहंस स्वामी आगमानंदजी महाराज ने अपने संबोधन कहा कि सनातन धर्म विश्व कल्याण की बात करता है। हमें अपने संस्कारों को आत्मसात करते हुए खुद को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के लिए समर्पित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा सच्चे और पूर्ण गुरु का सानिध्य अगर शिष्य को मिल जाए तो शिष्य का कल्याण हो जाता है। वहीं कोकिला कृष्णा मिश्रा, पूर्व कुलपति प्रो. एके राय, आईपीएस अभय लाल, भागलपुर-बांका स्थानीय निकाय से विधान पार्षद विजय सिंह, बीएयू के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित होकर अपने विचार प्रकट किए। जबकि दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतिम दिन संत महात्माओं का
वहीं कृष्णा मिश्रा ने कहा कि सच्चे गुरु की कृपा से ही आत्म तत्व की प्राप्ति होती है। आत्मा से परमात्मा के मिलन का मार्ग गुरु ही प्रशस्त करते हैं। पूर्व कुलपति प्रो एके राय ने कहा कि किसी भी तरह के कष्ट में गुरु की ही याद आती है। गुरु अपने शिष्यों के हर तरह के कष्ट हर लेते हैं। आईपीएस अभय लाल ने कहा कि गुरुदेव में ऐसा आकर्षण है कि लोग दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं।

कॉलेज के विकास के लिए 45 लाख अनुदान की घोषणा
भागलपुर-बांका स्थानीय निकाय से विधान पार्षद विजय सिंह ने बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज के विकास के लिए अपने मद से 45 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले ऐसे आयोजनों में गुरुभक्तों और धर्मावलंबियों को ठहरने में दिक्कत न हो, इसलिए कॉलेज में कमरों का निर्माण होना जरूरी है।
एक से बढ़कर एक भजन की भी की गई प्रस्तुती
माधवानंद ठाकुर के नेतृत्व में संगीता ने ऐसा समा यहां बंधा कि सभी भक्त गुरु की भक्ति में लीन हो गए। डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र दीपक ने आई बहार हंसते-हंसते, हो आया रामचंद्राचार्य हंसते-हंसते गाकर स्वामी आगमानंद जी के अवतरण की कथा सुनाई। बलवीर सिंह बग्गा और पवन दुबे ने एक से बढ़कर एक भजन गाए। कार्यक्रम समाप्ति के समय माधवानंद ने जैसे ही अभी जाने की जिद ना करो गाया, सभी लोगों के आंखों में आंसू छलक उठे। इस अवसर पर राव सतवीर सिंह, गीतकार राजकुमार, मान सिंह, पूर्व सांसद अनिल यादव समेत हजारों गणमान्य मौजूद रहे।

