नवगछिया : सूबे के तीन जिले भागलपुर, पूर्णिया और मधेपुरा की सीमा पर स्थित नवगछिया प्रखंड के ढोल बजा बाजार में आये दिन घंटों भीषण जाम से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अतिक्रमण के कारण ढोल बज्जा बाजार के शहीद भगत सिंह चौक से लेकर नेताजी सुभाष चौक और गांधी चौक पर जाम की समस्या अब आम हो गई है।
Total Downloads: 78
ढोल बज्जा के सरपंच सुशांत कुमार ने बताया नवगछिया सीओ, एसडीओ और भागलपुर के डीएम को बाजार के पास अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं हुई है। सरपंच सुशांत कुमार ने कहा कि कई बार अधिकारियों से मिलकर समस्या बताई है लेकिन आश्वासन के बावजूद इस दिशा में कोई कार्य नहीं हो रहा है।
नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद इस दिशा में कार्य किया जाएगा। ढोलबज्जा बाजार में भीषण जाम लगने से व्यवसाइयों और राहगीरों को हो रही परेशानी।

