नवगछिया : साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए नवगछिया पुलिस जिला पुलिस को पटना से आए साइबर एक्सपर्ट दीपक कुमार ने रविवार को प्रशिक्षित किया। इस ट्रेनिंग के बाद पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा ली जाएगी। ताकि उनकी जानकारी का आकलन किया जा सके। इसमें दारोगा से लेकर डीएसपी तक के पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पदाधिकारियों के लिए विशेष साइबर ट्रेनिंग कार्यक्रम तैयार किया है। नवगछिया एसपी ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान साइबर अपराध की न जानकारी और उसके उद्भेदन के बताए जा रहे हैं।

सैकड़ों पेंडिंग केस सुलझाने में मिलेगी मदद

अक्सर उगी के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करने तक सीमित रह जा रही है। टाउन थाना समेत जिले के विभिन्न थानों में सैकड़ों साइबर अपराध के केस पेंडिंग है। इसी को ध्यान में रख नवगछिया सहित पूरे बिहार में साइबर थाने खोले गए हैं।

एसपी नवगछिया सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि साइबर क्राइम को लेकर दो बाते है पहला है जागरूकता के साथ हमारी पुलिस साइबर क्राइम के बारे में जाने। जो जानकारी प्रशिक्षण में मिलेगी उसे दूसरों के साथ बांटें। ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके। दूसरा पहलू है कि पुलिस पदाधिकारी साइबर क्राइम से जुड़े मामले की जांच बारीकी से करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *