नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई द्वारा 75 वां स्थापना दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया गया। झंडोत्तोलन नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. अमरेंद्र सिंह के द्वारा किया। नगर अध्यक्ष प्रो. अमरेंद्र सर ने विद्यार्थी परिषद के 75 में वर्षगांठ पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद कॉलेज परिसर से लेकर देश के विभिन्न फैसलों में अग्रसर रहती है।

Whatsapp group Join

विद्यार्थी परिषद देश के प्रमुख फैसले धारा 370 एवं राष्ट्रीय धरोहर राम मंदिर जैसे विभिन्न फैसलों पर देश हित में कार्य का समर्थन करती है। प्रांत स्टूडेंट फॉर सेवा के सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया की विगत स्थापना काल से विद्यार्थी परिषद आपने कार्यों का विस्तार अलग-अलग विभाग में कर रही है। विद्यार्थी परिषद में सेवा के कार्य के लिए स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम चलाए जा रहे हैं।ऐसे ही सेवा के लिए एसएफएस,जल जमीन जीवन जानवर संबंधित एसएफडी, कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय कला मंच, सोशल मीडिया जैसे अलग अलग आयाम चलाए जा रहे हैं।

विद्यार्थी परिषद से सभी वर्ग प्रांत के छात्र छात्रा जुड़ के समाज में अपनी सेवा दे रहे है। विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यसमिति सदस्य विश्वास वैभव ने बताया की विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणा स्रोतों से चलती है। विद्यार्थी परिषद का मूल मंत्र ज्ञान , शील और एकता है। विद्यार्थी परिषद एक तरह से अपने राष्ट्रीय के लिए समर्पित नागरिक बनाने वाली संगठन है।विद्यार्थी परिषद केवल छात्रहित में ही नहीं अपितु राष्ट्रीयहित में भी काम करती है। कार्यक्रम में मौके पर नगर अध्यक्ष प्रो. अमरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कोशल जयसवाल, श्रीओम सिंह, अनुज चौरसिया, विश्वास वैभव, राहुल शर्मा, कृष्ण कुमार, मानस चिरानिया, निकिता सिंह, साक्षी भारद्वाज इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet