नवगछिया : इस्माईलपुर प्रखंड के पूर्वी भिट्ठा पंचायत में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल कुमार राज के नेतृत्व में आयोजित की गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 332
10 से 14 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी संस्थाओं, समाज सेवी संगठनों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक आयोजित होगी। जिसमें मिट्टी संग्रह, 75 पौधों का रोपण, अमृत वाटिका स्थल का चयन होगा। मौके पर जीविका से जुड़ी महिलाओं और गंगादूत और युवा मंडल सदस्यों ने भाग लिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
