नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने मंगलवार को बिहपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय का दो घंटे तक निरीक्षण किया। प्रखंड में रोकड़ बही की जांच की। अंचल में अमीन द्वारा जमीन मापी प्रतिवेदन नहीं देने की मिल रही शिकायत की भी जांच की।
Total Downloads: 83
इस दौरान लोगों की शिकायत में सत्यता पाई गई। अमीन द्वारा जनवरी 2023 का मापी प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया गया है। इसको लेकर निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर जमीन मापी का प्रतिवेदन समर्पित करें। अगर प्रतिवेदन समर्पित नहीं होगा तो कार्रवाई की जायेगी।
एसडीओ ने 29 जुलाई को मुहर्रम को लेकर मुहर्रम कमेटी के कुछ लोगों से विचार विमर्श किया। कमेटी के लोगों ने मांग की कि समय रहते प्रखंड व थाना स्तर के पदाधिकारियों से मुहर्रम के सभी रूटों का भौतिक सत्यापन करा लिया जाय, ताकि मार्ग में कोई बाधा हो तो समय रहते दुरुस्त हो सके।

एसडीओ ने आरटीपीएस काउंटर पर खड़े लोगों से बातचीत कर जानकारी ली। वहीं कर्मियों को निर्देश दिया कि आमलोगों का काम तत्परता से करें। ताकि किसी को शिकायत का मौका नहीं मिले। इस मौके पर सीओ बलिराम प्रसाद, आरओ आमिर हुसैन व बीपीआरओ भी मौजूद थे।
