नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला के द्वारा शनिवार को नवगछिया में प्रेस वार्ता का आयोजन जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में भागलपुर से विधानसभा प्रत्याशी रहे पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तानाशाही रवैया दिखाते हैं शिक्षकों और युवाओं के हित में बात कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता जो कि शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च कर रहे थे उन पर बेरहमी से अपने पुलिस बलों के द्वारा लाठी से पिटवाया ।
Total Downloads: 331
इसमें कार्यकर्ता आज घायल स्थिति में अपना पटना में इलाज करा रहे हैं इसमें ही जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय सिंह की भी मृत्यु हो चुकी है इनकी शहादत को भाजपा कार्यकर्ता व्यर्थ नहीं जाने देगी नीतीश कुमार चार्जशीट उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ सरकार को चला रहे हैं वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जन जन तक नीतीश कुमार के काले कारनामे को पहुंचाने का कार्य करेगी दूसरी और बिहार में अपराध चरम पर है किंतु पुलिस प्रशासन अपराधियों पर कार्रवाई में विफल रही है
भारतीय जनता पार्टी महामहिम राज्यपाल से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करती है इस प्रेस वार्ता में निवर्तमान जिला अध्यक्ष विनोद मंडल सुबोध सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार महामंत्री मुकेश राणा ओम भास्कर किसान मोर्चा अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह अंजनी चौधरी रजनीकांत सिंह धीरज कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे

