नवगछिया । रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में मोहर्रम की ताजिया जुलूस को लेकर किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन पहले से तैयारी कर रहा है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

इसी को लेकर के रंगरा सहायक थाना में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के साथ रंगरा सहायक थाना के थाना अध्यक्ष बिट्टू कमल के नेतृत्व में बैठक की गई। बैठक में पहलामों व सामाजिक स्तर के लोगों को ताजिया जुलूस में आदमियों की संख्या एवं जुलूस जाने वाले रूट चार्ट देना जरूरी बताया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि हम लोग शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से यह मोहर्रम संपन्न करने के लिए प्रयासरत है। हमने स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोगों के बीच बैठक कर सबों से रूट चार्ट एवं अन्य आने वाली परेशानी की जानकारी ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *