नवगछिया : 14 नंबर सड़क पर तेतरी दुर्गा मंदिर के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर युवक से 12 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित अकबरनगर निवासी बलराम कुमार ने बताया कि पूर्णिया में अपने भाई के पास रह कर स्नातक की पढ़ाई करता है। पूर्णिया से अपनी दीदी के घर गया – था। वहां से बाइक से घर जा रहा था।
Total Downloads: 79
इसी बीच तेतरी दुर्गा मंदिर के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने मेरी बाइक को ओवरटेक कर रोका। फिर हथियार का भय दिखा कर रुपए लूट लिये। शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बाइक से भाग गए।
जानकारी पर नवगछिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया ‘कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, नवगछिया में बढ़ रही लूट की घटनाओं से राहगीरों में दहशत है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से = गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

