नवगछिया। नवगछिया प्रखण्ड के कोसी पार कदवा दियारा के मध्य विद्यालय लोकमानपुर कदवा में लगातार दूसरे दिन एनजीओ के द्वारा भेजे गए एमडीएम में कीड़े निकलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार को भी एमडीएम में कीड़े निकला था। जिसे खाकर कई छात्रों को उल्टी हुई थी। वहीं शुक्रवार को भी खाने में कीड़े निकल गया। ग्रामीणों की शिकायत पर स्कूल पहुंची नवगछिया जिला पार्षद नंदनी सरकार ने बताया कि हम भी जांच किए कीड़ा युक्त भोजन है जो बहुत ही निंदनीय है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग एमडीएम प्रभारी दुर्गा कुमारी को फोन पर इसकी जानकारी दी।
शिक्षकों ने बताया कि एनजीओ के द्वारा जो खाना आता है, वह सड़ा हुआ खाना आता है। तीन-चार बजे भोर से ही बनाना शुरू करता है जो स्कूल आते-आते खराब हो जाता है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक रामदेव रजक ने बताया कि- हम बराबर विभाग को बता रहे हैं- खाना अशुद्ध आ रहा है। आज भी छोटा-छोटा कीड़ा निकला है गुरुवार को भी मध्याह्न भोजन में कीड़े निकला हैं खाना खाने के बाद चार पांच बच्चे उल्टी भी कर दिए थे, जिसका इलाज कराया गया।

विद्यालय पहुंचे नवगछिया के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद अस्पाक अंसारी ने बताया कि- विद्यालय आये है। मध्याह्न भोजन जांच में कुछ छोटे कीड़े मिले है. साथ हीं मीनू के अनुरूप भोजन नहीं बना है. इस पर कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखेंगे।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वहां एनजीओ से मध्याह्न भोजन दिया जा रहा है। पहले भी जांच में गड़बड़ी पर दो दिन के भुगतान में कटौती की गई है। फिर से दो दिन से इस तरह पिल्लू मिलने पर एक जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगेंगे और उस अनुसार कार्रवाई करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *