बिहपुर । ब्रजलेश्वरधाम मड़वा में सावन की तीसरी सोमवारी पर महादेव व मां पार्वती को जल अर्पित करने श्रद्धालु शिवभक्तों का जुटान होगा। हांलाकि मलमास होने के कारण शिवभक्तों की संख्या में कमी आ सकती है। लेकिन सोमवारी पर मेला कमेटी के सदस्यों ने चाक चौबंद व्यवस्था की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा व गोपाल चौधरी ने बताया मंदिर का गेट खुला रहेगा। मंदिर में पूजा के बाद शिवभक्तों के लिये गर्भगृह का दरवाजा खोल दिया जाएगा। सावन की सोमवारी पर शिवभक्त सुल्तानगंज के अगुवानी गंगा घाट से जल लेकर करीब 41 किलोमीटर पैदल चलकर महादेव को जल अर्पित करते हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
