नवगछिया : नवगछिया बाजार को गांव से जोड़ने वाले हसनपुर के पास स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से कई गांव के आवागमन बंद होने का खतरा मंडरा रहा है पुलिया टूटने के बाद सड़क से होकर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दोपहिया वाहन धीरे-धीरे निकलते हैं। जिससे लोगों को आनेजाने में काफी परेशानी हो रही है।

Whatsapp group Join

बाजार से रसलपुर, सिमरा, श्रीपुर, सहित कई गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर स्थित पुलिया के टूट जाने से आवागमन के साथ साथ विधि व्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है।

स्थानीय निवासी समाजसेवी हरिहर पाण्डे ने बताया कि पुलिया के ध्वस्त होने से कई गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। धीरे-धीरे पुलिया टूट कर बैठने लगी है। उन्होंने पुलिया के शीघ्र बनवाने की मांग एसडीओ नवगछिया से की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet