नवगछिया । नवगछिया प्रखंड के पूनम प्रताप नगर इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में परीक्षा के दौरान सोमवार को बैठने को लेकर हुए विवाद में अभिभावकों ने घर में घुसकर लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर कई लोगों को घायल कर दिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी भी की गयी। पिटाई में तपेश सिंह, चन्दन सिंह, चंद्रदेव सिंह, बुलो सिंह, बीरेंद्र सिंह घायल हुए हैं। जिनका अनुमंडल अस्पताल में इलाज करवाया गया। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Whatsapp group Join

घर घुसकर पीटने के मामले को लेकर पूनम प्रताप नगर एवं कोर चक्का के लोगों में काफी आक्रोश है। इसको लेकर मंगलवार को विद्यालय में ताला लगा दिया गया और जमकर हंगामा किया गया। पीड़ित लोग इंसाफ की मांग कर रहे थे। तालाबंदी के कारण मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय में पठन-पाठन भी नहीं हुआ। उच्च विद्यालय में जो परीक्षाएं चल रही थीं वह भी नहीं हो पायी। तालाबंदी की सूचना पर एसपी सुशांत कुमार के निर्देश पर नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष भारत भूषण, सीओ, कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के विवाद को खत्म करने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में जिस तरह से आसपास गांव के लड़कों द्वारा व्यवहार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। यह चिंता का विषय है, कभी बड़ी घटना हो सकती है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से त्वरित कार्रवाई कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। वहीं सभी पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के बीच समझौता के माध्यम से विद्यालय का ताला खुलवाया गया और आज की परीक्षा स्थगित रहने को लेकर अगली तिथि में परीक्षा लेने की बात कही गयी। ग्रामीणों की मांग थी कि स्थानीय शिक्षक होने के कारण आए दिन विद्यालय में विवाद होता है। इसलिए उच्च विद्यालय के सभी शिक्षकों को स्थानांतरित किया जाए। इसको लेकर अगली बैठक रखने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों को समझाकर बुधवार से विद्यालय में परीक्षा लेने का आश्वासन दिलाया गया। साथ ही किसी भी तरह का विवाद नहीं करने की बात कही गई। जिस पर ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों की बात मानकर अगली तिथि पर सभी समस्या के निदान करने के साथ-साथ अन्य बात रखने के आश्वासन पर विद्यालय का ताला खुलवा दिया गया।

क्या था मामला

कक्षा 9 के छात्र अजीत कुमार एवं वाजिद अली के बीच बैठने को लेकर के विवाद हुआ। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। घटना के बाद शिक्षकों द्वारा विवाद को शांत कराया गया और दोनों छात्रों को छुट्टी के बाद घर छोड़ दिया गया। घर पहुंचते ही वाजिद अली के पिता अन्य लोगों के साथ कोर चक्का पूनम प्रताप नगर के अजीत कुमार सहित अन्य परिजनों के घर पर मारपीट करने पहुंच गया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौरव कुमार ने बताया कि छुट्टी पर रहने के कारण विवाद हुआ। शिक्षकों ने मामले को शांत करा दिया था लेकिन परिजनों ने जिस तरह से मारपीट की है या कानूनी उलझन है, ऐसे मामले को शांत करने का प्रयास किया गया है।

सरपंच प्रतिनिधि गौरी शंकर, पंचायत समिति सदस्य विपिन ठाकुर, ग्रामीण अनिल कुमार, सुदाम सिंह, विनोद सिंह आदि ने बताया कि विद्यालय में विधि व्यवस्था, साफ-सफाई से लेकर के कई तरह की शिकायतें हैं। इसकी शिकायत हमलोगों ने पहले भी की है लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। शिक्षकों के माध्यम से यहां विवाद कराया गया है। हमलोग शिक्षकों का स्थानांतरण चाहते हैं।

कोट

जिस तरह का मामला है इसमें शिक्षकों ने घोर लापरवाही की है। मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया है। अगर नहीं सुलझता है तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

भारत भूषण, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर

विद्यालय में कानून को हाथ में लिया गया है। इसमें शिक्षकों की लापरवाही सामने आयी है। शिक्षकों को विद्यालय में नियमित पठन-पाठन में सुधार लाने के साथ-साथ अन्य कार्य करने का निर्देश दिया है। अगर किसी तरह की फिर घटना होती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुमित्रा नंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet