नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के मिरजाफरी गांव में एक युवक को लड़की छेड़खानी के आरोप में खूंटे में बांध कर पीटने और सिर मुंडवा कर पूरा गांव घुमाने का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि, नवगछिया न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विडियो में लोगों की भीड़ लगी है और आरोपी युवक को एक खूंटे में बांध कर लोग पिटाई कर रहे हैं। इससे भी मन नहीं भरा तो लोगों की भीड़ ने युवक का आधा सिर मुंडवा कर पूरा गांव में घुमाया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक करीब छः माह पूर्व गांव की ही एक युवती को लेकर फरार हो गया था। कुछ दिन बाद युवती के साथ गांव लौटा तो ग्रामीण स्तर पर पंचायत हुई।

जिसमें दोनों को भविष्य में इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति नहीं करने सख्त फरमान जारी हुआ। लेकिन युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आया। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान दलबल के साथ पीड़ित युवक के घर पहुंचे।

लेकिन वह घर पर नहीं मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों की भी पहचान की जा रही है। कानून को हाथ में लेने वाले बख्से नहीं जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *