नवगछिया । खरीक प्रखंड के राघोपुर-काजीकौरैया जमींदारी बांध में विशु बाबा स्थान समेत अन्य जगहों पर गुरुवार को कटाव शुरू हो गया है। कटाव जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद पीयूष कुमारी, राघोपुर मुखिया मनोज मंडल ग्रामीणों के साथ कटाव स्थल पहुंचे और कटाव का जायजा लिया और जिला पार्षद ने जलसंसाधन विभाग के एसी समेत अन्य पदाधिकारियों को भी जानकारी दी। जिसके बाद पदाधिकारियों की टीम भी कटाव स्थल पहुंच कर कटाव का जायजा लिया।

जिला पार्षद ने बताया कि पदाधिकारियों ने शीघ्र कटावरोधी कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र कटावरोधी कार्य शुरू नहीं हुआ तो मैं जनता के साथ विक्रमशिला पुल पर धरना पर बैठ जाऊंगी। वहीं, उन्होंने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू होने के साथ ही कटाव शुरू हो गया है। किन्तु, विभाग के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। जिसके कारण नदी के जलस्तर में हो रहे बेतहाशा वृद्धि के कारण की रफ्तार भी काफी तेज हो चुकी है। अगर शीघ्र बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ तो राघोपुर सहित आसपास के कई गांव जलमग्न हो जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण राजेश कुमार, चलित्तर मंडल, विकास कुमार, योगेन्द्र मंडल आदि मौजूद थे।

वहीं बाढ़ नियंत्रण विभाग नवगछिया के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि राघोपुर में ओवर बॉर्डर हुआ है। यह कटाव की श्रेणी में नहीं आता है। गंगा में पानी बहुत कम है। खतरे के निशान से पौने दो मीटर नीचे है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *