बिहपुर। बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा की होनहार बेटी महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी मुस्कान ने अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा के दम पर खेल कोटे से सरकारी नौकरी हासिल की है। मुस्कान कुल छह बार नेशनल वॉलीबॉल खेल चुकी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
पिछले सप्ताह मुस्कान ने सचिवालय में लिपिकीय सेवा में योगदान किया है। रविवार की शाम अभिभावकों व खिलाड़ियों ने नवगछिया क्रीड़ा भारती व वॉलीबॉल संघ सचिव नीलेश कुमार के संयोजन में मुस्कान को अंगवस्त्र व बुके भेंटकर व केक खिलाकर सम्मानित किया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
