नवगछिया । मंगलवार की रात में आंधी के साथ आयी बारिश के कारण पूरे प्रखंड की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई जो बुधवार की शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी। लगातार 24 घंटे से अधिक से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Whatsapp group Join

भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। लोग रात भर सो नहीं पा रहे हैं। छात्रों की पढ़ाई और व्यवसायियों का व्यवसाय चौपट हो गया। लोगों को नल का जल भी नहीं मिल पाया। इनवर्टर फेल और मोबाइल डिस्चार्ज हो गया। सरकारी संस्थानों का कार्य प्रभावित हो गया। उमस भरी गर्मी और मच्छर के डंक से लोगों का सोना व जीना मुहाल हो गया।

इस संबंध में पूछने पर बिजली कंपनी के जेई राकेश रंजन ने बताया कि आंधी के कारण कई जगहों पर फॉल्ट आ गया था। इस कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। इधर, आंधी के कारण खेतों में लगे केले, मक्के समेत अन्य लहलहाती फसलों को भारी नुकसान हुआ। केला का पेड़ जमीन पर गिर गया। परिपक्व होने के अंतिम दौर में सारा केला बर्बाद हो गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet