नवगछिया । नवगछिया बाजार में मुहर्रम के ताजिया जुलुश में पटाखे छोड़ने के दौरान एक लड़की के आंख में पटाखा लग जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी । इसके बिरोध में घायल के परिजनों के साथ स्थानीय लोगो ने सड़क जाम कर, टायर जलाकर बिरोध जताया था | इसको लेकर जाम के दौरान ड्यूटी पर रहे दारोगा रामचन्द्र यादव के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाना में दस नामजद सहित दो सौ अज्ञात लोगों पर प्रथमिकि दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषन बताया कि घटना के बिरोध में सड़क जाम करने के साथसाथ के आपत्तिजनक नारे लगाये जाने, सड़क पर आगजनी करने, शांति भंग करने  पलिस पदाधिकारीयो के साथ अभद्र व्यव्हार करने का का आरोपो के तहत सभी पर प्रथमिकि दर्ज की गई है। घटना के बाद सड़क जाम में शामिल कुछ लोगो द्वारा शान्ति भंग करवाने की साजिश रची गयी थी जिसे असफल कर दिया गया था।

उन्हौने कहा कि पूरी घटना का वीडियो मंगाया गया है। – वीडियो देखकर सड़क जाम और हंगामा करने में जो जो शामिल होंगे सभी को नामजद किया जायेगा । वही घटना के नामजद आरोपी गुफरान साह को नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने गिरप्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। घटना के बाद घायल लड़की केपिता शंकर चौधरी के बयान पर नवगछिया थाना में दो युवकों पर प्रथमिकि दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *