नवगछिया :  पुलिस ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी गांव में छापेमारी की। इस दौरान संजय दास की गुमटी के पीछे से 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई। जबकि, कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय की दुकान में भारी मात्रा में शराब है, जिसे शराबियों के हाथों खपाने की तैयारी है।

सूचना मिलते ही बिहपुर एलटीएफ प्रभारी हरिशंकर कश्यप व थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान व पीएसआई अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पूर्वी घरारी पहुंचे। यहां गांव की घेराबंदी कर शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *