बिहपुर। मड़वा गांव के समीप सुबह करीब पांच बजे एनएच 31 किनारे अचेतावस्था में एक युवक की पड़े होने की सूचना झंडापुर ओपी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही गश्त कर रहे दारोगा पवन सिंह पहुंचे और देखा युवक का शरीर गर्म है। उसे फौरन बिहपुर सीएचसी इलाज के लिये लेकर आये लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
जिस कारण पूरा अस्पताल महक रहा था। झंडापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया युवक के शव की पहचान नहीं हो पायी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए 72 घंटे रखा जाएगा। आसपास में युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
