नवगछिया । गोपालपुर इस्माइलपुर एवं रंगरा प्रखंड के विभिन्न गांव में गंगा के पानी बढ़ने से बाढ़ की स्थिति भयावह धीरे-धीरे होते जा रहा है। इस्माइलपुर से बिनदटोली के बीच तटबंध पर निगरानी जल संसाधन विभाग के द्वारा बढ़ा दिया गया है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। यहां पर स्थानीय साइकिल सवार व्यक्तियों के द्वारा तटबंध पर सुरक्षा को लेकर के लगाया गया है। वही तटबंध पर किसी तरह की कटाव हो इसके लिए बिजली की व्यवस्था भी किया गया है।
Total Downloads: 337
नवगछिया बाढ नियंत्रण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर बिनदटोली झल्लूदास टोला सहित अन्य तटबंध पर विशेष तौर पर चौकसी रखने के लिए स्थानीय लोगों को सुरक्षा गार्ड के रूप में रखा है। अभियंता ने बताया कि यहां पर लंबा तटबंध होने के कारण कहीं पर किसी तरह की कोई घटना ना हो जाए इसको निगरानी रखने के लिए रखा गया है।साथ ही स्पर पर पर सुरक्षा को लेकर के जो लाइट की व्यवस्था की गई है अगर देर रात कहीं पर कोई किसी तरह का कटाव हुआ तो तत्काल वहां पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
फसल हो रहा नुकसान
बाढ के पानी बढ़ने के बाद जहां गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। वहीं अब गंगा नदी खेतों में लगे फसल को नुकसान करने लगा है खेतों में लगे मक्का परबल मूंग आदि जैसे फसल पूरी तरह से डूबने लगा है। किसान डूबे हुई फसल को काटकर नाव की सहायता से बाहर ला रहे हैं।

