नारायणपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में आइओसी टीम द्वारा नारायणपुर इण्डेन ग्रामीण वितरक के सहयोग से आग से बचाव का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 335
बच्चों को सिलेंडर के सही उपयोग एवं आग से बचाव के विभिन्न तरीकों से चिर परिचित कराया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संतोष कुमार सहायक मैनेजर, आईओसी भागलपुर कर रहे थे।
प्राचार्य रोशन लाल ने कहा यह काफी सराहनीय जागरूकता परक कार्यक्रम है। मौके पर वितरक प्रो. मनोज कुमार मिश्रा, अजीत कुमार, बीपी मिश्रा, प्रदीप सिंह एवं दिवाकर कुमार सक्रिय दिखे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
