नवगछिया : नाग पंचमी सोमवार को है। इस दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को प्रात:काल से लेकर रात 10:21 मिनट तक शुभ योग है। उसके बाद से शुक्ल योग पूरे रात तक रहेगा। जबकि अभिजित मुहूर्त सुबह 11:58 मिनट से लेकर दोपहर 12:50 मिनट तक रहेगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 345
उन्होंने बताया कि नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इससे पूर्व कृष्ण पक्ष की नागपंचमी मन चुकी है। इस दिन नाग देवता की पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि नाग पंचमी के लिए सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 20 अगस्त रविवार को रात्रि 9:03 में आरंभ हो गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
