नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर सहायक थाना से रोहित कुमार पिता नुनुलाल हलवाई को मधुरापुर गांव से रात में दो बोतल शराब के साथ भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन वह मौका देख कर शुक्रवार को भवानीपुर ओपी से फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही भवानीपुर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना नवगछिया एसपी और एसडीपीओ को दी।जानकारी के अनुसार रोहित कुमार को शराब के साथ भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसे न्याय पदाधिकारी के सामने ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच वह मौका देखकर भवानीपुर थाने से फरार हो गया।

घटना के बाद नवगछिया एसपी ने तत्काल आरोपी के ऊपर फरार होने का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही मौके पर मौजूद संतरी से स्पष्टीकरण पूछा है। एसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *