नवगछिया। धर्म प्रभावित हर युग में हुआ है, लेकिन उस समय भगवान धर्म प्रभावित होने से पहले उसे बचाने आ जाते थे। इस कलयुग में पृथ्वी गौ के समान है। यह बात श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के मौके पर सैदपुर गांव दुर्गा मंदिर प्रांगण में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कही।

उन्होंने कहा कि कलयुग ने जब राजा परीक्षित से अपने लिए जगह की मांग की तो उन्होंने चार जगहों पर स्थान देने की बात कही। आगमानंद जी ने कहा कि भागवत कथा ऐसा ज्ञान है जो जीवन को अमृत पान कराता है। इस मौके पर मंदिर में सुबह से श्रीमद् भागवत परायण पूजन का आयोजन महापंडितों द्वारा किया जाता है। साथ ही भजन कीर्तन के साथ श्रीमद् भागवत कथा कही जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *